NCL में बायोमीट्रिक से हाजिरी हुई अनिवार्य, घपलेबाजी पर लगेगा अंकुश

देश की ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति करने में अग्रणी NCL अपने लक्ष्यों को पूरा करने का जो सिलसिला बनाये हुये है, उससे न सिर्फ कंपनी बल्कि कोल इंडिया का भी मान बढ़ा है। कंपनी की इन उपलब्धियों में उसमें कार्य करने वाले कर्मियों का भी सबसे बड़ा योगदान है, इसमें भी कोई संदेह नहीं। बावजूद इसके हजारों कर्मियों के बीच में कुछेक ऐसे भी होते हैं, जो कंपनी की ड्यूटी अवधि पूर्ण नहीं करते।

ऐसे लोगों के कारण कंपनी को कहीं न कहीं भी क्षति होती है, लेकिन रजिस्टर में मैनुअली लगने वाली हाजिरी के कारण ऐसे कर्मियों को चिन्हित कर पाना कंपनी प्रबंधन के लिए हमेशा से बड़ा सिरदर्द बना रहा है, लेकिन अब ये टेंशन नहीं रहेगी, क्योंकि अब पूरी कंपनी में हाजिरी लगाने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल, एनसीएल की 315वीं बोर्ड मीटिंग दौरान बायोमीट्रिक हाजिरी को अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। सोमवार को कंपनी द्वारा बोर्ड मीटिंग के निर्णयों के संबंध में जारी किये गये पत्र से यह जानकारी सामने आयी है।

बायोमीट्रिक अटेंडेंस से ही तय होगा वेतन

उक्त पत्र में मीटिंग के दौरान बायोमीट्रिक अटेंडेंस के संबंध में हुये निर्णय को लेकर बताया गया है। इसके तहत कंपनी ने सभी यूनिट्स में बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने का भी निर्देश दिया है, जिससे अब पूरी कंपनी वेतन की प्रक्रिया इसी बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के आधार पर की जाएगी। यानी, स्थानीय स्तर पर चाहकर भी कोई जिम्मेदार हाजिरी के संबंध में कोई गड़बड़ी नहीं कर सकेगा।

Singrauli News: एचपीवी टीकाकरण और उपार्जन तैयारियों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम को दिए अहम निर्देश

Singrauli Waidhan News: लोगों को मिल रही कम वजन वाली LPG गैस टंकी, नाप-तौल अमला गायब, गैस एजेंसियों की जांच भी नहीं करते अधिकारी

Leave a Comment