NCL ने मनाया “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस”

NCL ने मंगलवार को “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस” मनाया। यह दिवस विश्वभर में कार्यस्थलों पर व्यावसायिक दुर्घटनाओं एवं बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस “आइए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” की थीम पर मनाया गया ।

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी, जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई महासचिव, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन, कोल इंडिया श्री बी. साईराम के संदेश का वाचन भी किया गया।

एनसीएल मुख्यालय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीएल के निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण ने कहा कि आज के कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य, भौतिक सुरक्षा जितना ही महत्वपूर्ण है। विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन्होंने मानसिक जोखिमों की पहचान और समाधान को सभी की संगठनात्मक जिम्मेदारी बताया।उन्होंने कहा कि लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के साथ-साथ कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है, और एक स्वस्थ व संतुलित कर्मचारी ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री आर एस भदौरिया द्वारा उपस्थित जनों को कार्यस्थल पर स्वयं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ-साथ मशीनों एवं संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एनसीएल की समस्त परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये भी पढ़े-

6 साल बाद भू-अर्जन की छाया से बाहर आया Singrauli Railway Station, अब विकास का इंतजार

Parwal Recipe: परवल से बनाये कुरकुरा और चटपटा डिश, बड़ो के साथ-साथ बच्चों को भी आएगा पसंद

Leave a Comment