Singrauli LPG News: सिंगरौली में LPG संकट की आशंका, सिलेंडर के लिए एजेंसी पर उमड़ी भीड़; लोगों में बढ़ी चिंता

Singrauli LPG News: मध्य प्रदेश के Singrauli जिले में इन दिनों घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। शहर और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं, जहां लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खास बात यह है कि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पहले से बुकिंग कर रखी है, इसके बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

गुरुवार को जिले के कई गैस रिफिल सेंटरों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े नजर आए। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के कई दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे उन्हें खुद एजेंसी पहुंचना पड़ रहा है। इस स्थिति के चलते लोगों में घबराहट बढ़ गई और एक साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पहुंचने लगे।

हालांकि, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उनका दावा है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और डिलीवरी की प्रक्रिया भी जारी है। एजेंसी से जुड़े लोगों के मुताबिक, अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति बन रही है, जिससे वितरण प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना की कमी और देरी से डिलीवरी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई उपभोक्ता यह भी आरोप लगा रहे हैं कि समय पर जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि त्योहार और घरेलू जरूरतों को देखते हुए सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और तय प्रक्रिया के अनुसार ही सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी दें और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाएं।

Singrauli News: नाबालिग वैन चालक की लापरवाही, बाइक को मारी टक्कर, महिला और मासूम घायल

MP News: बाड़े में बंद 10 गायों की मौत, 40 गोवंश बचाए, जिपं सीईओ ने दिए जांच के निर्देश

Leave a Comment