Singrauli News: नो-इन्ट्री के बावजूद शहर में भारी वाहनों के प्रवेश ने अम्बेडकर चौक से लेकर हिर्रवाह तिराहा तक भीषण जाम पैदा कर दिया, जिससे आम जनता को एक घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते, खासकर सुबह और शाम के समय, नो-इन्ट्री रूटों पर भारी वाहनों की आवाजाही से न केवल ट्रैफिक जाम लग रहा है, बल्कि हादसों का डर भी बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिला मुख्यालय बैढ़न के अम्बेडकर चौक से लेकर गनियारी-हिर्रवाह तिराहा तक आज शाम करीब 7:30 बजे से लेकर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। आलम यह था कि अधिकांश वाहन दौड़ते नही, बल्कि रेंगते नजर आये।
आज गुरूवार की शाम करीब 7:30 बजे से लेकर करीब एक घंटे तक अम्बेडकर चौक बैढ़न से लेकर गनियारी के हिर्रवाह तक करीब दो किलोमीटर लम्बा जाम इस कदर लगा था कि दो पहिया वाहन चालक भी काफी परेशान दिखे। बताया जाता है कि नो-इन्ट्री के बावजूद यातायात कर्मियों ने मालवाहक वाहनों को शहर में गुपचुप तरीके से आने की अनुमति दे दी है। इसी कारण जाम लगा है। मार्ग में गिट्टी भरे हाईवा वाहनों को प्रवेश देने से जाम की स्थिति बनी है। जाम में फंसे लोग पुलिस एवं यातायात कर्मियों को कोसने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे थे।
ये भी पढ़े-