Singrauli News: वैढ़न व देवसर में 45 बच्चों की हुई जांच और इनमें 39 हृदय रोग से पीड़ित मिले

Singrauli News: सिंगरौली जिले में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए शनिवार को विशेष ईको टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री सत्यसाई संजीवनी अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम के संयुक्त प्रयास से जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर वैढ़न तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर में

देवसर में 10 बच्चों में 8 में जन्मजात हृदय रोग मिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में आयोजित शिविर में कुल 10 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 8 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई, इनमें 3 बच्चों को सर्जरी के लिए श्री सत्यसाई संजीवनी अस्पताल भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में चिन्हित सभी बच्चों का उपचार श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

35 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में कुल 10 बच्चों की जांच की गई। इन शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर के निर्देशन में व सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य जन्मजात एवं गंभीर हृदय रोग से पीडित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना था।

कहां से शिविर में कौन उपस्थित रहे?

वैढ़न शिविर में भूभारती सिंह, डॉ. राजेंद्र शाह एवं श्री सत्यसाई संजीवनी अस्पताल की टीम मौजूद रही। वहीं देवसर में सीबीएमओ सीएल सिंह, डॉ. प्रसन्न पाठक एवं एएनएम उर्मिला पनिका सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि आरबीएसके टीम द्वारा जिले में लगातार बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

वैढ़न में 35 बच्चों में 31 में हृदय रोग मिला

जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर वैढ़न में कुल 35 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इनमें वे बच्चे शामिल थे, जिन्हें आरबीएसके टीम द्वारा वैढ़न, चितरंगी एवं देवसर क्षेत्र में फील्ड विजिट के दौरान दिल की बीमारी के लक्षणों के आधार पर चिन्हित किया गया था। जांच के बाद 31 बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि हुई। इनमें से 7 गंभीर बच्चों को सर्जरी के लिए श्री सत्यसाई संजीवनी अस्पताल की विभिन्न शाखाओं में रेफर किया जाएगा।

ये भी पढ़े-

Singrauli News : युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर आधा दर्जन दावेदार, जातीय समीकरण भी सक्रिय

Singrauli News : देवसर के नौढ़िया बाजार से अतिक्रमण हटाने की तैयारी,21 मई को होगी अहम बैठक

Leave a Comment