Singrauli News : देवसर के नौढ़िया बाजार से अतिक्रमण हटाने की तैयारी,21 मई को होगी अहम बैठक

Singrauli News :  सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 देवसर के नौढ़िया के सड़को पर से अतिक्रमण हटाने की मांग लम्बे अर्से से की जा रही है। गत दिवस कलेक्टर गौरव बैनल देवसर गये थे, जहां लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी। अब देवसर बाजार का अतिक्रमण हटाने की भी कवायदे शुरू कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी कार्यालय देवसर द्वारा 7 मई को जारी पत्र के अनुसार ग्राम नौढ़िया स्थित बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। यह पत्र उपखंड अधिकारी एसडीएम देवसर द्वारा जारी किया गया है। पत्र में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार देवसर, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा नगर निरीक्षक थाना जियावन को संबोधित करते हुए निर्देश दिए गए हैं। पत्र का मुख्य उद्देश्य ग्राम नौढ़िया बाजार, जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के किनारे स्थित है, वहां वर्षों से फैले अतिक्रमण को हटाने के संबंध में समन्वय बैठक आयोजित करना है। कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है।

सड़क के दोनों ओर दुकाने, आवागमन पर असर

नौढ़िया बाजार लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर अवैध कब्जों के कारण आए दिन जाम लगना और सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हो रही थी। अब कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में 21 मई को सुबह 11 बजे उपखंड सभागार देवसर में बैठक बुलाई गई है, जिसमें संबंधित सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस बैठक में अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे नौढ़िया बाजार में यातायात सुचारू हो सके और आम लोगों को जाम व दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

Jayant Deendayal Rasoi: जयंत बस स्टैंड में चल रही दीनदयाल रसोई, 5 रुपये में उपलब्ध है भोजन

Leave a Comment