Singrauli News: एसपी दफ्तर के सामने महिलाएं आपस में की मारपीट

Singrauli News: पुलिस अधीक्षक दफ्तर के सामने आज शाम करीब 4 बजे महिलाएं आपस में ही जमकर मारपीट, गुत्थम-गुत्थी करने लगी। मौके पर सुबेदार आशीष तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच मामले को शांत कराते हुये महिलाओं को कोतवाली भेज दिया। विवाद करने का कारणों का पता नही चला। लेकिन इस दौरान तमाशबिनों की भीड़ लग गई थी।
दरअसल एसपी दफ्तर के सामने उस समय हल्ला-गुहार शुरू हो गया, जब दो महिलाएं आकर तीसरे महिला को तमाचा जड़ते हुये बाल खींच कर जमीन में पटक कर मारने लगी। वहीं महिलाएं बीच बचाव करती, तब तक में कुछ पुरूष भी आ गये। कुछ हाथ चला रहे थे, तो कुछ बचाव कर रहे थे। पता चला कि कुछ कागज फाड़ने को लेकर विवाद बढ़ा। मामला कोतवाली में पहुंचा। हालांकि पहले मारपीट करने वाली महिला वहां से निकल चुकी थी। वहीं महिला पुलिस भी पहुंच बीच बचाव किया।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment