बच्चों के विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समर कैंप में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नृत्य एवं संगीत, ड्राइंग, कला एवं शिल्प तथा मिट्टी के बर्तन निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे नई-नई कलाओं एवं कौशलों को सीख सकें।
20 मई तक आयोजित होने वाले इस समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों के 4 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के कुल 31 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की उपाध्यक्ष कविता, अल्पना झा एवं शैली सहित संगठन की अन्य सम्मानित सदस्य व मंडल के कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-
कचनी के पास बिजली पोल से टकराई 108 Ambulance, बड़ा हादसा टला, चालक का मोबाइल बंद
Singrauli News: एसपी दफ्तर के सामने महिलाएं आपस में की मारपीट