Singrauli News: जिला चिकित्सालय में पहली बार कूल्हे का सफल ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग को दी राहत

Singrauli News: शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिंगरौली के चिकित्सकों ने वह कर दिखाया जो आज तक जिला अस्पताल में नहीं हो पाया था। दरअसल मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग चिकित्सकों की टीम ने एक बुजुर्ग मरीज के बाएं कूल्हे का जिला अस्पताल में पहली बार सफल प्रत्यारोपण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्थि रोग विभाग में भर्ती 62 वर्षीय बुजुर्ग लखन पनिका निवासी सिंगरौली के बाएं कूल्हे का प्रत्यारोपण एक जटिल व चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन था।

दरअसल लखन पनिका के बाएं कूल्हे की फीमर हड्डी करीब 3 माह पूर्व टूट गई थी। घर में गिरने के कारण लगी गंभीर चोट के कारण वे लंबे समय से दर्द एवं चलने-फिरने में असमर्थ थे। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद अब उनकी हालत स्थिर व संतोषजनक है।

इन चिकित्सकों की टीम ने सफलता से पूरा किया ऑपरेशन

यह ऑपरेशन विभागाध्यक्ष एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. भानु प्रताप सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार रावत, सीनियर रेजिडेंट डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. साकेत एवं डॉ. सिद्धांत की विशेषज्ञ टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरडी दत्त के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। इसके साथ-साथ मरीज को आवश्यक इम्प्लांट भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

मरीजों को मिलेगा निःशुल्क इम्प्लांट

मेडिकल कॉलेज के चीफ वार्डन डॉ. राजवीर सिंह चौरसिया व मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अब जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर सिंगरौली में जरूरतमंद मरीजों के लिए इम्प्लांट निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

अस्थि रोग विभाग में ऑपरेशन भी निःशुल्क किए जाएंगे। इसी क्रम में मरीज लखन पनिका का ऑपरेशन भी पूर्णतः निःशुल्क किया गया। कहा कि यह उपलब्धि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय। कत्सा महाविद्यालय सिंगरौली के अस्थि रोग विभाग की विशेषज्ञता एवं आधुनिक उपचार सुविधाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ये भी पढ़े- 

Singrauli News: पचौर में बिजली दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Singrauli News: महान एनर्जेन की शिफ्ट बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Leave a Comment