Singrauli News: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

Singrauli News: मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी चौकी इलाके में बुधवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मालमे में गोरबी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोरबी बस्ती निवासी रूपनी देवी साकेत पति श्यामलाल साकेत बुधवार सुबह करीब 6 बजे जंगल की ओर तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। बताया गया कि वह तेंदूपत्ता लेकर वापस घर लौट रही थीं। सुबह करीब 10:45 बजे जलजलिया जंगल के पास रेलवे पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतका के पति श्यामलाल साकेत ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी को कम सुनाई देता था, संभवतः इसी कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं। उन्होंने किसी प्रकार की शंका या संदेह से इनकार किया है।

गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-

Bank Robbery Case: बैंक डकैती कांड के आरोपियों को बाहर से मदद करने वाले तीन और पकड़ाये

Singrauli News: 108 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment