Singrauli News: सीधी संभाग की मांग को लेकर सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की मुख्यमंत्री से अहम मुलाकात

Singrauli News: सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान विधायक विश्वामित्र पाठक के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक भी उपस्थित रहे।मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष सीधी, सिंगरौली एवं मऊगंज जिलों को मिलाकर “सीधी संभाग” बनाए जाने की मांग प्रमुखता से रखी।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि यदि सीधी को संभाग का दर्जा मिलता है तो क्षेत्र के लाखों लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी तथा विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।विधायक विश्वामित्र पाठक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विंध्य क्षेत्र के इन जिलों की भौगोलिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों को देखते हुए सीधी संभाग का गठन समय की आवश्यकता है।

इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व एवं अन्य शासकीय सेवाओं का बेहतर संचालन संभव हो सकेगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक परीक्षण एवं विचार करने का आश्वासन दिया।क्षेत्रीय जनता ने विधायक विश्वामित्र पाठक के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: रिलायंस माइंस का डंपर खाई में गिरने से आपरेटर की मौत

Singrauli News: पीएम श्री एयर एम्बुलेंस से एम्स भोपाल गई लीलावती का निधन

Leave a Comment