Singrauli News: अवैध शराब से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरी सैकड़ों पेटियां 

Singrauli News: सिंगरौली जिले के देवसर तहसील अंतर्गत ग्राम जियावन में मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब से लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद वाहन में भरी सैकड़ों पेटी शराब सड़क पर बिखर गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। कोई शराब की बोतलें इधर ले जाता दिखा तो कोई उधर, जिससे कुछ देर के लिए पूरा इलाका शराबमय नजर आया।
जानकारी के अनुसार रीवा के वेयर हाउस से बैढ़न इलाके के लिए एक शराब ठेकेदार के यहां पिकअप वाहन क्रमांक  एमपी 17 जेडबी 7490 आ रहा था कि जियावन मुख्य मार्ग में बेकाबू होने के कारण पलट गई।
जहां इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी, सड़क पर बिखरी शराब को उठाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि सैकड़ा से अधिक सुराप्रेमी पहुंच कोई बोतल, तो कोई कार्टून उठाते नजर आये। शराब के लिए आपस में धक्कामुक्की भी हो रही थी। हालांकि घटना की सूचना थाने में नही दी गई है।

Leave a Comment