Singrauli News: सिंगरौली जिला के 18वीं वर्षगांठ पर आगामी 23 से जिला मुख्यालय में आयोजित हो रहे सिंगरौली महोत्सव के सांस्कृतिक में जिले की प्रतिभाओ को अधिक से अधिक मौका देने लोकप्रिय कलेक्टर गौरव बैनल के दिशा-निर्देश में जिले में पहली बार शुरू की गयी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 104 लोगों ने अपना पंजीयन कराया।
पंजीकृत प्रतिभागियों के परफॉर्मेंस को देखने विंध्यनगर के मैत्री सभागार में दो दिवसीय चयन प्रक्रिया आयोजन किया गया, जहाँ 77 लोगों ने नृत्य, गायन व कविता आदि का प्रदर्शन कर अपने अपने हुनर प्रदर्शन किया। जहाँ मौजूद चयन समिति से सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, डीईओ एसबी सिंह, उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा, प्राचार्य मॉडल व सांख्यकीय अधिकारी ने अपनी-अपनी पैनी नजर से परफॉर्म को देख कर नामो की अंतिम सूची निर्णय के लिए शार्ट लिस्ट कर लिया है।
सिंगरौली महोत्सव में जिले की प्रतिभागियों को मौका देने आयोजित दो दिवसीय उचित चयन प्रक्रिया में सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया, जहाँ सभी वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने नृत्य, संगीत, नाटक, भाषण, कविता-पाठ और अन्य कला-गतिविधियाँ का प्रदर्शन किया। इस दौरान चयन समिति ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को बड़ी ही बारीकी से देखा और कार्यक्रम के लिए जिसका प्रदर्शन बेहतर रहा उसका नाम उन्होंने महोत्सव उत्सव के लिए शार्ट लिस्ट किया।
चयन समिति ने निष्पक्ष, पारदर्शी व योग्यता के आधार पर प्रतिभागियो के प्रदर्शन क्षमता, आत्मविश्वास और कार्यक्रम के अनुरूप कौशल वाले प्रतिभागियों पर विशेष महत्व दिया। जहां सूची कल गुरूवार को जारी होगी।