Singrauli News: समान नागरिक संहिता को लेकर जिला पंचायत सभागार में 9 जून को विशेष जनपरामर्श बैठक

Singrauli News: मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति जनपरामर्श बैठक आगामी 9 जून को पूर्वान्ह 10  बजे से जिला पंचायत सिंगरौली के सभागार में आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता समिति के माननीय सदस्य एवं कानूनविद श्री अनूप नायर करेंगे. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गौरव बैनल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बैठक के सफल आयोजन और बेहतर समन्वय के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव कुमार पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस बैठक में क्षेत्र के माननीय सांसद, विधायकगण, समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, बार काउंसिल के सदस्य, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, शांति समिति के सदस्य तथा सभी समुदायों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा बैठक के लिए सुरक्षा, लगभग 100 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी और उपस्थिति पंजीकरण के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।  जिला प्रशासन ने सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों से नियत समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने अमूल्य सुझाव साझा करने की अपील की है।

Leave a Comment