Singrauli News: तियरा गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की गई जान

Singrauli News: शुक्रवार की रात को सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तियरा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक मनोज शाह पिता उमेश शाह (22) की मौत हो गई और दूसरा युवक परविंद्र कुमार शाह पिता सुरेंद्र शाह (23) दोनों निवासी परसदेही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर

हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में लगी रही, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी काम से वैढ़न आए हुए थे। काम निपटाने के बाद जब बाइक नंबर एपमी 66 एमएफ 5777 से घर जा रहे थे, उसी समय तियरा के पास हाइवा नंबर यूपी 64 बीटी 2502 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और परविंद्र शाह के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट पहुंची, जिसे डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। आए दिन होने वाले सड़क हादसों को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए कोई जिम्मेदार आगे नहीं आ रहा है।

Singrauli News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधियों का एक्सपोजर विजिट आयोजित

Singrauli News: कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

Leave a Comment