Singrauli News: तेज रफ्तार हादसे में दो युवक गंभीर घायल

Singrauli News: बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमुला गेट गोंदवाली के सामने आज रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताई है।

Leave a Comment