Singrauli News: यदि आप रामलीला मैदान वैढ़न से गैस फैक्ट्री रोड बलियरी की ओर जा रहे हैं, तो सावधानी से वाहन चलाएं। यदि – रात हो तो और पैदल भी जा रहे हो तो – मोबाइल फोन की टॉर्च अवश्य जला लें, क्योंकि कुछ दूरी ही चलेंगे कि मिश्रा पॉली क्लीनिक वाली रोड के सामने एक भारी भरकम और गहरा गड्डा मुंहबाए खड़ा है। इसमें कब, कौन समा जायेगा, कोई नहीं जानता है।
वैसे जिला मुख्यालय में कौन सी सड़क पर गड्डा मिल जाए कोई रोड चिन्हित नहीं है। इसी तरह की हालत में यह गड्डा बीपीसीएल के द्वारा डाली गई – गैस पाइपलाइन के लिए किया जाना बताया जा रहा है। गैस, पानी, फाइबर, – सीवेज, केबल सहित कई अन्य कार्यों के लिए सड़क की खुदाई समय-समय पर की जाती है, लेकिन मरम्मत में वर्षो लग जाते हैं। एक साल पहले रामलीला मैदान के पीछे गैस पाइप लाइन की खुदाई में पानी की पाइप लाइन टूट गयी थी। – उसे दो दिन बाद बनाया गया और पूरा शहर बिना पानी के रहा। इसकी वजह – से क्षतिग्रस्त सड़क अब तक नहीं बनायी गयी है।
कोई सुरक्षा संकेतक नहीं
नियमानुसार इस प्रकार की खुदाई करते समय ही और करने के बाद भी सुरक्षा के लिए फ्लोरोसेंट अथवा सुरक्षा पट्टी लगा देनी चाहिए। यह सब कुछ नहीं किया गया है, इसलिए अपनी सुरक्षा आपको स्वयं ही करनी होगी। हर दिन यहां से हजारों की संख्या में लोग निकलते हैं, कई बार तो जानवर भी दौड़ते दिखाई दे जाते हैं। कभी भी यह गड्डा किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकता है।
रात को देख नहीं पाए तो सुबह आए
बीती रात गुजरे एक शुभचिंतक ने इस गड्ढे को ध्यान से देखा, लेकिन वहां पर लगी स्ट्रीट लाइट का बल्ब नहीं जलने से और भी खतरा बड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद वे शनिवार को इसकी निगरानी करने के लिए फिर से पहुंचे और हर किसी को इसकी जानकारी देने की जरूरत समझी। जिससे कोई इस खतरनाक गड्ढे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त न हो जाए।