Singrauli News: जब कभी छुट्टियां मिलती हैं तो छात्रों-युवाओं का समूह, परिवार और प्रोफेशनल्स पिकनिक पर निकल जाते हैं। अपने देश में तो पिकनिक का न तो कोई सीजन होता है न दिन। जब मौका मिलता है लोग पिकनिक मनाने निकल जाते हैं।
वैसे पूरी दुनिया में 18 जून को अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day) मनाया जाता है। यह दिन लोगों को प्रकृति के बीच समय बिताने, परिवार और दोस्तों के साथ खुले में भोजन (Picnic) का आनंद लेने और भागदौड़ भरी जिंदगी से आराम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। पिकनिक की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के समय से मानी जाती है।
उस समय घरों से बाहर निकलकर, खुले आसमान के नीचे भोजन करने और प्रकृति का आनंद लेने की शुरुआत हुई थी। इस नजरिए से देखें तो प्राकृतिक रूप से समृद्ध सिंगरौली में पिकनिक मनाने के लिए कई यादगार स्पॉट हैं। माड़ा की गुफाओं से लेकर चितरंगी में सोन-गोपद संगम, बुद्धा टेम्पल, रोज गार्डन से लेकर चिल्का झील सहित कई अन्य प्राकृतिक स्थलों पर लगभग हर दिन युवाओं, छात्रों और पारिवारिक लोगों के समूह पिकनिक मनाने के लिए जमा होते हैं।
माड़ा की गुफाएं और ईको एडवेंचर पार्क
ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्वाल है। चट्टानों को काटकर बनाई गई प्राचीन गुफाएं विवाह माडा गुफा, गणेश माडा, शंकर माड़ा जलजलिया देवी है। ईको एडवेंचर पार्क में परिवार के लिए पिकनिक एरिया, बच्चों के खेलने की जगह, जिपलाइन, बोटिंग व पास में खूबसूरत झरना है। यहां सुरक्षा की व्यवस्था है। वन कर्मियों व पुलिस की तैनाती रहती है।
मुड़वानी डैम ईको पार्क व रोज गार्डन
इसके अलावा मुडवानी डैम इको पार्क में लोग पिकनिक मनाने के लिए जुटते हैं। यह एक बेहद खूबसूरत और व्यवस्थित वाटर फ्रंट पार्क है। यहां लोग सुरक्षित तरीके से बोटिंक का लुत्फ उठाते हैं। यहां से सूर्यास्त का नजारा अद्भुत दिखता है। यह जगह फोटोशूट, मोटरबोट राइड और पारिवारिक पिकनिक के लिए एकदम सही है। इसके अलावा पास में जयंत रोज गार्डन भी है। इन सभी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से लेकर सुरक्षा के इंतजाम रहते हैं।
लेक पार्क-चिल्का झील व अन्य स्थल
रिहंद बांध और गोविंद बल्लभ पंत सागर, जयंत रोज गार्डन, विध्यनगर लेक पार्क, शक्तिनगर चिल्का झील, नगवां शिव स्थल, बुद्धा टेम्पल, सोन-गोपद संगम चितरंगी के साथ पहाड़ियों पर स्थित राम-जानकी मंदिर व दुर्घटा देवी जैसे स्थल बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
Singrauli News: जमीन विवाद को लेकर बीच सड़क में महिलाओं के बीच में हुई मारपीट
Singrauli News: महिला के साथ गैंगरेप एक आरोपी फरार दूसरे सह आरोपी को पुलिस ने पकड़ा