Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र के खैरावड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों की महिलाओं के साथ जमकर विवाद हुआ। विवाद उस समय हिंसक रुप ले लिया, जब एक पक्ष से पुरुष वर्ग के लोग विवाद में कूद पड़े और महिला सुनीता विश्वकर्मा के साथ मारपीट करने लगे।
विवाद के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच सुनीता की 14 वर्षीय बेटी आई और विवाद का वीडियो मोबाइल में बनाने लगी तो उसका मोबाइल छीनकर उसके साथ भी मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि सुनीता विश्वकर्मा पति रामजीवन विश्वकर्मा का जमीन संबंधित विवाद क्रांति विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा से चल रहा था। बुधवार को दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो लोगों के देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
पुलिस कर रही जांच | मारपीट में सुनीता को चोट पहुंची है, जिसे इलाज के लिए देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। मारपीट की शिकायत दोनों पक्षों से की गई है। जियावन थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में लग गई है। पुलिस का कहना है कि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।