Singrauli News : सिंगरौली में नाबालिगों से काम कराने वालों के विरुद्ध दर्ज किया गया मामला, मुक्त कराए गए 6 नाबालिग

Singrauli News :  शहर के एनसीएल ग्राउंड बिलौंजी में लगे मेले में बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत मिलने पर मंगलवार को संयुक्त टीम द्वारा छापा मारा गया। छापे के दौरान मेले में तीन किशोर काम करते मिले। मेला संचालक द्वारा श्रम कानून का उल्लंघन किए जाने पर बाल श्रम अधिनियम-1986 के तहत कार्रवाई की गई और तीनों बच्चों का रेस्क्यू कर उनको सीडब्ल्यूसी कमेटी के पास भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि एनसीएल मैदान में लगे मेले में छोटे बच्चों से काम कराया जा रहा था। वहीं मेले में सुरक्षा का भी अभाव देखने को मिला, फायर सिस्टम सहित साफ पानी की व्यवस्था भी मेले से नदारद मिली है। श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान ने बताया कि मेला संचालक चिंटू सिंह के खिलाफ श्रम कानून का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

होटल में साफ कराये जा रहे थे जूठे बर्तन

मेले में कार्रवाई के बाद संयुक्त टीम कचनी पहुंची, जहां पर गुप्ता मिष्ठान भंडार की जांच की गई। जांच के दौरान 3 किशोर होटल में जूठे बर्तन साफ करते और झाडू लगाते मिले। तीनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी टीम के सुपुर्द कर उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। बल श्रम को रोकने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई है, जिसमें श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान, नीरज शर्मा, अशोक तोमर और एनजीओ के सदस्यों को शामिल किया गया है।

नाबालिगों से न लें काम

होटल, शोरूम, मेला, औद्योगिक संस्थान सहित अन्य प्रतिष्ठानों का संचालन करने वाले लोगों से जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि नाबालिगों से काम न लें। अगर कोई बाल श्रम करवाता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम को नियमित रूप से प्रतिष्ठानों की जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Singrauli News: रेत माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Leave a Comment