Singrauli News: महिला के साथ गैंगरेप एक आरोपी फरार दूसरे सह आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Singrauli News: बरका पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप की किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला द्वारा बरका पुलिस चौकी में रेप की शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सह आरोपी दयाराम बैस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रामसेन बैस की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते महिला घटना के काफी बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची। एसपी सियाज केएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई में चौकी प्रभारी नृपेंद्र सिंह, एसके सोनवानी, माधव प्रताप सिंह, धर्मेद्र रावत, मनीष ठाकुर शामिल थे।

Leave a Comment