Singrauli News: टावर निर्माण के दौरान हुए विवाद में भूमि स्वामी की दर्दनाक मौत

Singrauli News: सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के परसदेही गांव में हाईटेंशन टावर लाइन निर्माण कार्य के दौरान हुए विवाद में भूमि स्वामी की मौत हो गई। किसान की मौत होने से गुस्साये परिजनों और गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया और टावर निर्माण एजेंसी पावर ग्रिड और ठेका कंपनी के विरोध में जमकर हंगामा किया।

मृतक किसान जगदीश शाह 45 साल के परिजनों का कहना है कि निर्माण एजेंसी और संविदाकार द्वारा किसान को बिना मुआवजा दिए उसकी जमीन में टावर लगाने का काम किया जा रहा था। किसान काम रोकने के लिए मौके पर पहुंचा, तभी ठेका कंपनी के लोगों से उसका विवाद हो गया, इसी बीच किसान लोहे की पाइप को हटाने लगा, तभी उछलकर वह बगल में खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में गिरे जगदीश को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

सुबह से लेकर रात तक चला हंगामा

किसान की मौत के बाद परिजन शव लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और पावर ग्रिड तथा ठेका कंपनी एपीएस के संविझाकार राहुल पांडेय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। गुरुवार की सुबह 8 बजे से शुरु हुआ हंगाम, विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में गांव और आसपास के लोग एकत्र हो गए थे।

पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को सुलझाने में लगे रहे, लेकिन गुस्साये लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। इस बीच तहसीलवार, थाना प्रभारी से ग्रामीणों की कई बार बहसा बहसी भी हुई, जिससे माहौल और बिगड़ गया और लोग किसी से बात तक करने को तैयार नहीं हो रहे थे।

परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग

पावर किड और ठेका कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और खमीणों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने एक सदस्य को नौकरी दिलाने और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने की मांग कर रहे थे। परिजनों और ग्रामैणों का साफ कहना था कि पावर ग्रिड और ठेका कंपनी द्वारा जबरव किसान की जमीन में टावर लगाने का काम किया जा रहा था। पूर्व में किसान द्वारा पुलिस, राजस्व अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन कंपनी प्रबंधन के आगे किसी ने भी किसान की सुनवाई नहीं की है।

ठेका कंपनी मनमानी पर उतारु

लोगों का गुस्सा इस बात पर अधिक था कि टावर निर्माण कार्य में लगी ठेका कंपनी एपीएस के जिम्मेदार लोग मनमाने तरीके से किसानों की जमीनों में हाईटेंशन लाइन टावर लगाने का काम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ठेका कंपनी अपने काम को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए उन किसानों की जमीनों में भी जबरन टावर लगाने का काम कर रही है, जिन किसानों की जमीनों के मुआवजे के प्रकरण का निराकरण नहीं हुआ है।

लोगों का साफ कहना है कि टावर निर्माण का जो किसान विरोध करते हैं, ठेकेदार उन किसानों को जानबूझकर परेशान करना शुरु कर देते हैं और किसी तरह की बातचीत करने की बजाय सीधे कहते हैं कि पावर बिड कंपनी ने उनको खवर निर्माण के निर्देश दिए हैं, उसी कंपनी से बात करें।

Singrauli News: आधी रात को जेसीबी लगाकर गिराया गया मकान, दो पक्षों के बीच जमकर विवाद

सड़क पर आ गया किसान का परिवार

बताया जा रहा है कि किसान जगदीश साहू परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। जगदीश के बेटे की आंख 90 प्रतिशत से अधिक खराब है, जिससे वह काम नहीं कर पाता है। जगदीश ही अपने बेटे, नाती-पोतों सहित परिवार की देखरेख करता था। इकलौते कर्ताधर्ता की मौत होने से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। परिवार के मुखिया की मौत होने से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बहू, बेटे और नाती पोतों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संविदाकार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

किसान की मौत से गुस्साये परसदेही सहित अन्य गांवों के लोग लामबंद हो गए। लोगों का कहना था कि पावर ग्रिड कंपनी और ठेका कंपनी एपीएस के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का गुस्सा ठेका कंपनी के राहुल पांडेय को लेकर अधिक था। ग्रामीणों का कहना है कि राहुल पांडेय, पुलिस व राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर मुआवजा वितरण में हेरफेर करवाते हैं।

गौरतलब है कि परसदेही, माड़ा, रजमिलान आदि गांवों में पिछले एक साल से टावर निर्माण का काम चल रहा है। किसानों का साफ कहना है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा जमीनों का उचित मुआवजा नहीं दिया जाता और जबरन जमीनों में टावर लगवा दिये जा रहे है।

इनका कहना है

परसदेही निचासी किसान जगदीश साह की मौत की जांच की जा रही है। प्राथमिक रूप से पता चला कि उनकी जमीन में टावर निर्माण का काम चल रहा था, उसी समय वे कामबंद कराने गए और लोहे के खखने को हटाते समय उसकी चपेट में आ गए, जिससे मृत्यु हो गई।

अशोक सिंह परिहार, टीआई कोतवाली

Singrauli News: सिंगरौली में 2 दिन से राहत दे रही बारिश की बुँदे, सीधी जिले तक पहुंचा मानसून

Leave a Comment