Singrauli News: तेज रफ्तार वाहन ने तीन गोवंशों को कुचला, दो की मौत, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौर आईटीआई कॉलेज के सामने शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे तीन गोवंशों को कुचल दिया। हादसे में दो गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तड़के तेज गति से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे गोवंशों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो गोवंशों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल होकर तड़पता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

नगर निगम पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शहर में लंबे समय से आवारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगर निगम द्वारा इन्हें गौशालाओं में भेजने या सड़क से हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

चालक की तलाश और कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि आवारा गोवंशों के संरक्षण एवं सुरक्षित व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही घायल गोवंश का तत्काल उपचार कराए जाने की भी मांग की गई है।

Singrauli News: मौद्रिक मुआवजा के बजाय दिया जाए व्यवस्थित कॉलोनी व पक्के मकान का विकल्प

Leave a Comment