Singrauli News: चैत्र नवरात्रि व ईद को लेकर मोरवा में पुलिस का पैदल मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

Singrauli News: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व चैत्र नवरात्रि गुरुवार से आरंभ हो गए हैं, जो आगामी 9 दिनों तक चलेंगे। पर्व का समापन 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर होगा। इस दिन रामनवमी सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोरवा शहर में भव्य आयोजन किया जाएगा।

इसी बीच 21 मार्च को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का त्योहार मनाया जाएगा। दोनों प्रमुख पर्वों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

इस क्रम में मोरवा थाना निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने गुरुवार शाम कस्बे में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए तथा दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की हिदायत दी।

पुलिस का यह पैदल मार्च मोरवा बाजार, बस स्टैंड, एलआईजी चौक, मस्जिद तिराहा सहित कस्बे के व्यस्ततम स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। निरीक्षक त्रिपाठी ने आमजन से पर्वों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

अनुभवी डॉक्टरों के साथ Jeevan Jyoti Polyclinic बना मरीजों की पहली पसंद

Leave a Comment