Singrauli News: भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “सशक्त किसान समृद्ध गांव” कार्यक्रम के अंतर्गत तहत पशुओं के लिए ‘डोर-स्टेप’ कृत्रिम गर्भाधान सेवा का शुभारंभ किया है।
इसके तहत स्थानीय क्षेत्र के पशुपालकों को उनके घर पर ही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल के प्रथम चरण में एनसीएल द्वारा अब तक 25 परिवारों के 33 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जा चुका है। NCL की इस पहल के तहत ‘सॉर्टेड सीमेन’ तकनीक के उपयोग से मादा बछिया के जन्म की 90% संभावना सुनिश्चित होगी, जिससे पशुपालकों को भविष्य में उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाले पशु प्राप्त होंगे एवं उनकी दैनिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
एनसीएल द्वारा डोर-स्टेप’ कृत्रिम गर्भाधान सेवा सिंगरौली जिले की चार ग्राम पंचायतों चुरकी, छतरी, चकरिया एवं बरिहावा के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों में संचालित की जा रही है। इस पहल के माध्यम से लगभग 2000 गरीब एवं वंचित परिवारों को लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त एनसीएल द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को इस सेवा के उद्देश्यों और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं ।
गौरतलब है कि एनसीएल ने जिले के ग्रामीण अंचलों में किसानों एवं गरीब परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में सीएसआर के तहत बायफ लाइवलीहुड्स एके साथ “सशक्त किसान, समृद्ध गांव” एकीकृत सामुदायिक विकास कार्यक्रम के लिए (एमओयू) किया है।
इस एमओयू के अंतर्गत जलवायु-संवेदनशील कृषि पद्धतियों को बढ़ावा, वाड़ी विकास, जल संसाधन विकास, पशुधन विकास एवं संस्थागत सुदृढ़ीकरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
ये भी पढ़े-