Singrauli News: मध्य प्रदेश के Singrauli जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में घुसकर कलेक्टर की कुर्सी पर बैठने का दावा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने खुद वीडियो बनाते हुए कहा— “मुझे कलेक्टर साहब की कुर्सी पर बैठना था, मैं आया और बैठ गया। अब मुझे जो सजा देना है दे दीजिए।” यह वीडियो कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर का बताया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जबकि वीडियो गुरुवार को सामने आया।
वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में नजर आ रहा है और प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देता दिख रहा है। उसके इस कदम को लेकर लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे शरारत बता रहे हैं, तो कुछ इसे सुरक्षा में बड़ी चूक मान रहे हैं।
घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक कलेक्ट्रेट के अंदर कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि उस समय सुरक्षा में कौन-कौन तैनात था और लापरवाही कहां हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर युवक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Singrauli News: नाबालिग वैन चालक की लापरवाही, बाइक को मारी टक्कर, महिला और मासूम घायल
MP News: बाड़े में बंद 10 गायों की मौत, 40 गोवंश बचाए, जिपं सीईओ ने दिए जांच के निर्देश