400 किलो भार उठाकर डॉ. विनोद राय ने जीता स्वर्ण पदक, World Power Games में सिंगरौली का जलवा

जिले के लिए गर्व की बात है कि शासकीय महाविद्यालय बरगवां में पदस्थ स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. विनोद राय ने गोवा के मडगांव में आयोजित

World Power Games प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 60 प्लस आयु वर्ग के 105 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने 400 किलोग्राम वजन उठाकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
डॉ. विनोद राय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे सिंगरौली जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे डॉ. राय युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब कल शुक्रवार को आयोजित होने वाली आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में भी डॉ. विनोद राय अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिलेवासियों को उनसे एक और उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Comment