Govt. Degree College Waidhan: मप्र लोकसेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित सहायक अध्यापक परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना का क्रम जारी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में समाज शास्त्र के 71 सहायक प्राध्यापकों की पदस्थापना की है। इसमें शासकीय अग्रणी महाविद्यालय वैढ़न में अनिल प्रकाश गौतम की नियुक्ति की गई है।
दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के साथ की गई नियुक्ति आदेश में उन्हें 15 दिन में ज्वाइनिंग देने का निर्देश दिया गया है। वहीं गत 25 मार्च को प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में पदस्थ किए गए अर्थशास्त्र के दस सहायक प्राध्यापकों के तैनाती स्थल में भी विभाग द्वारा संशोधन किया गया है।
इनमें शासकीय कन्या महाविद्यालय सिंगरौली में पदस्थ किए गए शिव किशोर को अब छतरपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय राजनगर में तैनाती दी गई है। चर्चा यह थी कि शिव किशोर का तैनाती स्थल बदलकर कन्या कॉलेज वैढ़न होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।
ये भी पढ़े-