Singrauli News : इस समय भीषण गर्मी और तीखी धूप से हर कोई परेशान है। राहत पाने के लिए लोग घरों में कूलरों के आगे से और एसी रूम छोड़कर बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। उधर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में तीन पालियों में स्नातक पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को कुछ कक्षों में पंखे की भी हवा नहीं नसीब हो रही है।
जिससे वे परेशान हो रहे हैं। कायदे से परीक्षा शुरू होने से पहले कक्षों में पंखों की मरम्मत कराई जानी चाहिए थी, मगर इसकी अनदेखी की गई। वहीं कक्षों के बाहर पेयजल की व्यवस्था भी परीक्षा शुरू होने के दूसरे दिन कराई गई। कक्ष क्रमांक 53 में लगे पांच पंखे एक ही सुर में बहुत धीमी गति से चल रहे थे। जिससे उनका होना या चलना न होने या न चलने के बराबर था। यही स्थिति परीक्षा कंट्रोल रूम की भी थी। यहां लगे पांच पंखों में तीन का होना न होने के जैसा था।
बुधवार को BA, BSc, BCom 2nd Year की हुई परीक्षा
सुबह 7 से 10 बजे की पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष केमिस्ट्री, कम्प्यूटर साइंस, बॉयोटेक, गणित, फिजिक्स, जूलॉजी व बॉटनी के 683 छात्र-छात्राओं की परीक्षा थी। इसमें से 673 स्टूडेंट परीक्षा में उपस्थित हुए और दस ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं सुबह 11 से दो बजे की पाली में बीए द्वितीय वर्ष के 492 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तो अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे की तीसरी पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष इंडस्ट्रियल एकाउंट के 292 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया। बुनियादी समस्याओं को छोड़ दें तो दो दिन परीक्षा का आयोजन शुचितापूर्ण और नकल मुक्त हो रही है।
ये भी पढ़े-
Singrauli News : रिलायंस के कन्वेयर CHP में हादसा ,5 श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक