Singrauli News : रिलायंस के कन्वेयर CHP में हादसा ,5 श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक

Singrauli News : कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के रिलायंस कन्वेयर CHP  में आज बुधवार की शाम के वक्त एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 श्रमिक घायल हो गये। जिनमें से दो श्रमिकोंकी हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के चिकित्सको ने वाराणसी के लिए रिफर कर दिया। शेष का इलाज जारी है। वहीं रिलायंस कोल माइंस का प्रबंधन जानकारी देने से आनाकानी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार रिलायंस कोल माइंस के कन्वेयर सीएचपी में कार्य के दौरान 5 श्रमिक घायल हो गये। चर्चा है कि अचानक कन्वेयर को र्स्टाट कर दिये, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में नागेन्द्र सिंह निवासी कोयलखूंथ एवं राममिलन यादव निवासी भुड़कुड़ गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी के लिए रिफर किया गया है। इस संबंध में कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार ने बताया कि तीन श्रमिको को मामूली चोटे आई थी। दो श्रमिको को ज्यादा चोट आने पर वाराणसी के लिए रिफर किया गया।

Kalbelia Dance Program In Singrauli: जैसलमेर का मजा अब सिंगरौली में, चन्दन ग्लोबल रिसॉर्ट में होगा भव्य कालबेलिया डांस कार्यक्रम

Leave a Comment