Singrauli News : दूध लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

Singrauli News: सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत निवास चौकी क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रजनिया निवासी भैया लाल गुप्ता उम्र 60 वर्ष सुबह करीब 7 बजे स्कूटी से दूध लेकर अपने घर लौट रहे था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग को गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल निवास पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे से गांव में शोक की लहर हैं। बताया जा रहा है कि भयालाल गुप्ता सरल स्वभाव के थे और प्रतिदिन सुबह दूध लेने जाया करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

ये भी पढ़े-

UP News: घास काटने गई महिला की करंट से मौत

सिंगरौली में कांग्रेस का हमला: नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, किसानों के मुद्दे पर सरकार घिरी

Leave a Comment