Singrauli News: जियावन रेंज के मेढ़ एवं महुली खाड़ी के जंगल में लगी भयानक आग, वन अमला बेसूध

Singrauli News: सिंगरौली जिले के वन परिक्षेत्र जियावन के मेढ़ एवं महुली खाड़ी जंगल में भीषण आग लगने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले चुकी है। वहीं चर्चा है कि वन अमला बेसूध है। लगी इस भीषण आग से पेड़-पौधों के साथ-साथ जड़ीबुटियां भी आग में स्वाहा हो जा रहे हैं। जिसका वीडियों भी शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार जियावन रेंज के मेढ़ के साथ-साथ महुली खाड़ी जंगल की तरफ आग लगी हुई है। जैसे-जैसे हवा की गति बढ़ रही है, उसी गति से आग जंगल को अपने चपेट में ले रही है। बताया जाता है कि आग जैसे-जैसे फैल रही है, पेड़-पौधे भी जलकर नष्ट हो रहे हैं। यहां तक कि जड़ीबुटियां भी आग में खाक हो जा रहे हैं।
जानकारी में बताया जा रहा है कि इस मामले में स्थानीय वन अमला जहां अनजान है, वहीं आग लगने के कारणों का पता नही लग पा रहा है। लेकिन आग जंगल को धीरे-धीरे अपनी चपेट में ले ली है। जंगल में आग कब लगी, इस बात की पुष्टि नही हो पा रही है, लेकिन सोशल मीडिया में वीडियों वायरल होते ही वन अमले की कार्यशैली पर सवाल उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment