Singrauli News: आम आदमी पार्टी सिंगरौली के तत्वाधान में आज गुरूवार की शाम शहर में जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं मेयर रानी अग्रवाल ने किया। रैली के आड़ में आप ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया है।
जन आक्रोश रैली की शुरूआत परसौना कन्वेयर बेल्ट से लेकर कचनी- माजन मोड़, बैढ़न एवं मस्जिद चौक से होते हुये अम्बेडकर चौक पहुंची और इसका समापन अटल बिहारी सामुदायिक भवन बैढ़न में किया गया। जन आक्रोश रैली में बाईक समेत कार वाहनों का काफिला था। रैली में मुख्य रूप से आप के जिलाध्यक्ष ग्रामीण रतिभान प्रसाद, महिला नेत्री इन्दू विश्वकर्मा, शहर अध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा समेत अन्य नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। चर्चा यही की जा रही है कि मेयर ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया है।
हालांकि शहर के लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे थे कि ननि चुनाव के वक्त मेयर ने दो दर्जन वायदे किये थे और आज तक एक भी वादा पूरा नही हुआ और इसका परिणाम यह निकला था कि विधानसभा चुनाव में मेयर रानी अग्रवाल की जमनात भी जप्त हो गई थी।
ये भी पढ़े-