Meritorious students of Singrauli: सिंगरौली के मेधावी छात्रों ने प्रदेश में गाड़ा सफलता का झंडा, जिला कलेक्टर ने बच्चों को मोमेंटो प्रदान कर किया सम्मानित

Meritorious students of Singrauli: माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में सिंगरौली जिले के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में अपना दबदबा कायम किया है। जिले के 5 होनहार छात्रों ने टॉप-टेन में जगह बनाकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जिले का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाया है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों, उनके अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।

Meritorious students of Singrauli
Meritorious students of Singrauli

विदित हो कि विगत दिवस माध्यमिक शिक्षा मंडल के घोषित परिणामों में जिले के 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाकर सिंगरौली का नाम रोशन किया। जिनमे अवनीश कुमार नाई ने 497 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीप्ति पांडेय ने 493 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया। वहीं नागेंद्र प्रजापति, कल्पना कुमारी वैस और खुशी कुशवाहा ने 492-492 अंकों के साथ संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त कर जिले की उपलब्धि को और गौरवान्वित किया।इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आज सिंगरौली के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है।

Meritorious students of Singrauli
Meritorious students of Singrauli

उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा, “आपकी यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, निरंतर अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। आपने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हों, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आप सिंगरौली के भविष्य हैं और आपकी यह उपलब्धि अन्य हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।कलेक्टर ने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों को ऐसा शैक्षणिक माहौल प्रदान करना सराहनीय है।

उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह लगन के साथ पढ़ाई करने और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान टॉप 10 में आये छात्र छात्राओ ने कलेक्टर से संवाद करते कैरियार की संभवानाओ को साझा करते हुयें कलेक्टर इंजिनियर, डाक्टर बनने की मंशा जाहिर की। जिस पर कलेक्टर ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुयें कहा कि इसी तरह से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर चलेगे तो इस उपलब्धि को प्राप्त कर सकते हैं।

Meritorious students of Singrauli
Meritorious students of Singrauli

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, सहायक संचालक कविता त्रिपाठी, उतकृष्ट विद्यालय बैढ़न के प्राचार्य पीएन दुबे, सरस्वती शिशु मंदिर बैढ़न के प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर विन्ध्यनगर के प्रचार्य बैकुठ शाह, विनायक उपाध्याय प्राचार्य सरास्वती विद्यालय नंद विहार, ज्ञानेन्द्र प्रसार पाण्डेय प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर देवसर, विनोद कुमार सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर देवसर, राजेन्द्र धर द्विवेदीसहित छात्रो के अभिभावक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: जन आक्रोश रैली में AAP ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Singrauli News: नो-इन्ट्री में वाहनों को शहर में प्रवेश कराने पर अम्बेडकर चौक से लेकर हिर्रवाह तिराहा तक एक घंटा लगा रहा जाम

Leave a Comment