Bank Of Maharashtra Robbery in Singrauli: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Bank Of Maharashtra Robbery in Singrauli:  बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सर्वप्रथम मुख्य आरोपी और डकैती के मास्टरमाइंड को बिहार से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 14 लाख रुपये नकद और लगभग 70 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है।

इसके बाद पुलिस ने औरंगाबाद के आसपास से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की करीब 10 टीमें लगातार काम कर रही हैं और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व डीजीपी कैलाश मकवाना, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और सिंगरौली एसपी मनीष खत्री की निगरानी में किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का बड़ा खुलासा कर सकती है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों को मुख्यालय लाए जाने तक पुलिस उनकी पहचान और अन्य जानकारी साझा करने से बचती नजर आ रही है।

सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिसने बेहद कम समय में आरोपियों तक पहुंच बनाकर डकैती कांड के खुलासे की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।

Leave a Comment