Singrauli News: सिंगरौली में आदर्श परिवहन मॉडल लागू, 10 बिंदुओं पर सख्त कार्ययोजना

 Singrauli News: परिवहन आयुक्त के निर्देशों के पालन में जिले में “आदर्श परिवहन मॉडल” लागू करने की दिशा में ठोस पहल की गई है। इस कार्ययोजना के तहत 10 प्रमुख बिंदुओं पर सख्ती से अमल किया जाएगा, जिनमें (1) 15 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ी में नियंत्रण, (2) वाहन प्रदुषण नियंत्रण NGT के अनुसार (3) फिटनेस परमिट बीमा (4) ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता (5) नशा मुक्त ड्राइविंग (6) स्पीड लिमिट नियंत्रण (7) पेनिक बटन व आपात कालीन खिड़की (8) और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित स्टॉप रूट चार्ट शामिल है।(9) जीरो टालरेन्स नीति में प्रमुख है ओवरलोड बिना तिरपाल ठाके मालवाहन (10) पिकअप छोटे मालवाहक जो सरिया काबड़ मेंटल खुले में खतरनाक हालत में परिवहन करते हैँ

प्रशासन ने “National Green Tribunal”,“India environmental court”] के मानकों के अनुसार सभी वाहनों के लिए PUC अनिवार्य कर दिया है। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले और ओवरलोड वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा बिना फिटनेस वाले वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। स्पीड गन और कैमरों के माध्यम से गति नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बसों और ऑटो के निर्धारित रूट और स्टॉप तय किए जाएंगे तथा ओवरलोडिंग पर पूर्ण रोक लगाई जाएगी। चालान, परमिट और फिटनेस से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्दी में अनुशासन बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा नियमित समीक्षा और रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी।

प्रशासन का मानना है कि इस मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, प्रदूषण स्तर घटेगा, राजस्व में वृद्धि होगी और आम जनता का विश्वास मजबूत होगा। प्रशासन कि इस परिकल्पना को चुनौती पूर्ण लिया चैक पॉइंट प्रभारी विभा उएक।

 सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य—

सिंगरौली को प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का एक आदर्श परिवहन जिला बनाने का संकल्प लिया है चैक पॉइंट सिंगरौली टीम अब देखना है इनका संकल्प कहीं व्यवस्था का विकल्प न बन जाये।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News: जिले की प्रभारी ने प्रदेश एवं जिले में टॉप 10 सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियो को किया सम्मानित

Leave a Comment