Singrauli News: भीषण गर्मी से बेहाल सिंगरौली, नर्सरी से 5वीं तक स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, कलेक्टर का आदेश

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ते हुए 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लेते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तेज धूप और लू के चलते छोटे बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। दोपहर के समय तापमान अपने चरम पर पहुंच रहा है, जिससे बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकावट जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से बच्चों को राहत मिलेगी और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से की अपील 

स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताई गई है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सिंगरौली में पारा 42 डिग्री पार, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू से जनजीवन बेहाल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Mirzapur में ट्रक ने बोलेरो और कार में मारी टक्कर, 11लोगो की जिंदा जलने से हुई मौत

Leave a Comment