Shrimad Bhagwat Katha in Fulkesh: फुलकेश में श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Shrimad Bhagwat Katha in Fulkesh: चितरंगी  ब्लॉक के ग्राम फुलकेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनी हुई है।
कथा के पंचम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। इस अवसर पर जजमान गुरु सुखेंद्र धर द्विवेदी अपनी पत्नी माया द्विवेदी के साथ कथा श्रवण में शामिल हुए।
कथा वाचक व्यास महाराज अरुण कृष्ण शास्त्री जी एवं आचार्य लड्डू कृष्ण शास्त्री ने पंचम दिवस की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, बकासुर वध,  आघासुर वध जैसे प्रसंगों के माध्यम से भगवान की दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
कथा वाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए हर संकट का सामना किया और दुष्टों का संहार कर उन्हें भी मोक्ष प्रदान किया। कथा के दौरान व्यास महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नही, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।
इस दौरान लालाराम पांडेय, गैवी नाथ पाठक, सच्चिदानंद पांडेय, भुनेश्वर प्रताप सिंह, महेश प्रसाद वर्मा, भुवनेश्वर प्रसाद द्विवेदी, जिवेन्द्र मिश्रा, अरुण घर ज्ञानी, गुरु उर्मिला प्रसाद मिश्रा, गुरु गिरजाधर, राजेंद्र धर, अनंत धर द्विवेदी, सोमदेव ब्रह्म जिपं सदस्य,  कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरस्वती सिंह, घनश्याम पाठक, संतोष पाठक, सुमित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद  रहे।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment