Singrauli News: बिजली कनेक्शन काटने से नाराज युवक ने की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News: बिजली कनेक्शन काटने की बात को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने 40 वर्षीय व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चितरंगी पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सूदा निवासी भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40) का शव 24 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही मुन्नालाल पनिका (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक बार-बार उसका बिजली कनेक्शन काट देता था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने 23 अप्रैल की रात करीब 12 बजे लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम की निगरानी में की गई। मामले के खुलासे में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, उमेश कुमारी तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, राजेश मिश्रा, रामचरण सतनामी, रमेश कोल, आर. सचिन शुक्ला, शिव कुमार पटेल, सुभाष पाल, दिलीप धाकड़, बीर प्रताप सिह, सौरभ मंजुल, सर्वादानंद म. आर. वर्षा पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: मॉडल रोड निर्माण कार्य की बढ़ी तिथि, 20 अप्रैल को होना था भूमिपूजन, अभी सीवर और गैस पाइप लाइन का काम नहीं हुआ पूरा

Bank of Maharashtra Robbery: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती में उपयोग की गई बाइक तक का भी नहीं लग पाया सुराग

Leave a Comment