Tamil Nadu Elections Vijay Thalapathy: तमिलनाडु चुनाव के नतीजों ने द्रविड़ राजनीति के दशकों पुराने किले को ढहा दिया है। 1967 से 2021 के चुनाव तक यहां कभी द्रमुक तो कभी अन्नाद्रमुक ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। मगर, 2026 के नतीजों में अभिनेता विजय थलापति की नई टीवीके पार्टी (2 फरवरी 2024 में बनी) ने 107 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है।
द्रमुक बमुश्किल 60 का आंकड़ा छू पाई और अन्नाद्रमुक तो 47 पर ही सिमट गई। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सीट कोलापुर के रहे। वहां टीवीके के वीएस बसु ने स्टालिन को 8,795 वोट के भारी अंतर से शिकस्त दी।
विजय ने अपने पुराने ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन को ही चेन्नई की विरुगमबक्कम सीट से उत्तारा था। सबरीनाथन ने डीएमके के कद्दावर नेता और मौजूदा विधायवा प्रभाकर राजा को करीब 27,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। पहली बार त्रिशंकु विधानसभा तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार ‘स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला (बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए)।
टीवीके 107 सीटों के साथ बहुमत के करीब है, लेकिन सरकार बनाने के लिए गठबंधन चाहिए। सोना देने का वादा किया था टीवीके ने गरीब परिवारों को कन्याओं के विवाह के लिए 8 ग्राम सोना मुफ्त देने का ऐलान किया था। साथ ही शादी के खर्च के लिए 1 लाख को नकद सहायता देने का भी वादा किया था। युवाओं और महिलाओं ने इन वादों पर भरोसा जताया।
ये भी पढ़े-
Dudhmania Accident: दुधमनिया में हादसा आमने-सामने भिड़ी बाइकें, एक युवक की मौत, तीन घायल
Singrauli Mahotsav: सिंगरौली माहोत्सव में कैलाश खेर और पवन सिंह को बुलाने चल रही तैयारी