ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ अलर्ट मोड में आया Model College Administration

Model College Administration: नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले चरण की शुरुआत के साथ शासकीय आदर्श महाविद्यालय रम्पा सिंगरौली प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होते ही कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी परेशानियों से बचने के लिए परिसर में विशेष हेल्प डेस्क और काउंसलिंग सेंटर स्थापित किया है।
जहां छात्र-छात्राओं को पंजीयन से लेकर विषय चयन और हर प्रकार की प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। महाविद्यालय में 1 मई से प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो प्रथम चरण के तहत 15 मई तक चलेगी।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते पंजीयन करने की अपील की है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रभाती आम्रवंशी ने बताया कि आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

हेल्पडेस्क पर छात्रों छात्राओं का किया जा रहा मार्गदर्शन

प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. एमएन तिवारी ने कहाकि नई शिक्षा नीति के तहत मेजर-माइनर और वोकेशनल विषयों के चयन को लेकर छात्रों में उत्सुकता है, इसलिए हेल्प डेस्क पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है। प्रवेश हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ. अवधेश यादव व डॉ. कमलेश पाल ने बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित हो रही है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क पर दस्तावेज सत्यापन, विषय चयन व पंजीयन संबंधी सभी जानकारी दी जा रही है।

हायर सेकेंड्री स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी डॉ गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए कॉलेज चलो अभियान के तहत महाविद्यालय परिक्षेत्र के सभी विद्यालयों में भ्रमण किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों और छात्र हितैषी विशेष योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिससे अंचल के सभी छात्र-छात्राओं को शासन की मंशानुरूप लाभ प्राप्त हो सके और वे बिना किसी भ्रम के आसानी से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: 36 हजार कीमत के देशी-विदेशी शराब जप्त, निगरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया World Red Cross Day

Leave a Comment