Singrauli News : म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डॉ. एमयू सिद्धीकी प्राध्यापक, शासकीय राजनारायण स्मृति महाविद्यालय बैढ़न द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन को खारिज कर दिया है। यह आदेश अवर सचिव वीरन सिंह भलावी द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. सिद्धीकी का पूर्व में किया गया स्थानांतरण शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद, जिला कटनी के लिए यथावत रखा गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया था, जिसके विरुद्ध उन्होंने म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने 31 अक्टूबर 2023 को दिए अपने आदेश में उच्च शिक्षा विभाग को तीन सप्ताह के भीतर अभ्यावेदन पर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विभाग ने सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए अंतिम निर्णय सुनाया। डॉ. सिद्धीकी ने अपने अभ्यावेदन में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी होने, वृद्ध माता-पिता की देखभाल, शोधार्थियों के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी जैसे कई कारण प्रस्तुत किए थे। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण नीति के तहत पदाधिकारियों को मिलने वाली छूट की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है, जिससे उनका दावा मान्य नहीं पाया गया। विभागीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि शेष प्रस्तुत तर्क स्थानांतरण नीति के प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते। ऐसे में अभ्यावेदन को निरस्त करते हुए स्थानांतरण आदेश को प्रभावी बनाए रखा गया है। इस फैसले के बाद शासकीय राजनारायण स्मृति महाविद्यालय बैढ़न की शैक्षणिक व्यवस्था और प्रबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
30 अप्रैल को आया आदेश, भारमुक्त नही
सूत्रों के मुताबिक अवर सचिव म.प्र. शासन उच्च शिक्षा भोपाल के द्वारा पिछले माह 30 अप्रैल को यह आदेश जारी कर प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्धिकी को अवगत करा दिया गया था, लेकिन सूत्र बता दे रहे हैं कि उक्त आदेश को डिग्री कॉलेज बैढ़न के फाइलों में दब गया है। स्थापना से लेकर प्राचार्य तक उक्त आदेश को किसी को बताना नही चा रहे थे। लेकिन उसके पीछे कारण यही है कि प्राचार्य का सिंगरौली से मोहभंग नही हो रहा है। आरोप है कि प्राचार्य के एक नही अनेको काले कारनामे हैं। सामग्रियों के खरीदी से लेकर कई चौकाने वाले मामले में उनकी भूमिका संदिग्ध है और अभी तक प्राचार्य को भारमुक्त नही किया गया है, जो चर्चाओं का विषय बन गया है।
Jayant Deendayal Rasoi: जयंत बस स्टैंड में चल रही दीनदयाल रसोई, 5 रुपये में उपलब्ध है भोजन
Sattu Drink Recipe: गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाये सत्तू से हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स
ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ अलर्ट मोड में आया Model College Administration
सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया World Red Cross Day