सेप्टीसीमिया के खतरे से जूझती महिला को Air Ambulance से भेजा गया एम्स भोपाल

Air Ambulance: सेप्टीसीमिया की खतरनाक बीमारी से जूझती एक 34 वर्षीय महिला को सोमवार को जिले से एम्स भोपाल के लिए एयर लिफ्ट कराया गया। महिला को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा द्वारा सिंगरौलिया हवाई पट्टी से एम्स भोपाल के लिए एयरलिफ्ट कराया गया। पीड़ित महिला विंध्यनगर निवासी संध्या दुबे बतायी जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, उन्हें परिजनों के द्वारा पहले वैढ़न में ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत न सुधरने पर उन्हें जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। जिसके कारण उनकी जान भी जोखिम में पड़ने लगी थी और इन्हीं सब हालातों के कारण उन्हें हायर सेंटर ले जाकर इलाज कराने की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गई। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कराकर एम्स भोपाल इलाज के लिए ले जाया गया।

सेप्टीसीमिया की जद में आने की वजह

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व संध्या की वाराणसी में डिलीवरी हुई थी और उस दौरान उनके नवजात की मौत हो गई थी। ऐसे में वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी टूट गई थीं। अस्पताल से घर आने के करीब चार दिन बाद उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। डॉक्टर्स को डर था कि उनके शरीर में सेप्टीसीमिया फैल गया है, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया था। सेप्टीसीमिया रक्त संक्रमण होता है, जिसे आम भाषा में खून में जहर फैलना भी करते हैं। यह तब होता है जब शरीर के किस हिस्से में मौजूद संक्रमण के बैक्टीरिया तेजी से रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं और पूरे शरीर में फैल जाते हैं।

सांसद की पहल पर मिली मदद

जानकारी के अनुसार संध्या की हालत बिगड़ने पर जब उन्हें एम्स भोपाल ले जाना था, लेकिन उनकी सड़क मार्ग से जाने पर समस्या बढ़ सकती थी. इसलिए परिजनों ने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से एयर एम्बुलेंस રપુgભર मुहैया कराने की गुजारिश की। उन्होंने भी इस पर सक्रियता दिखाते हुये एयर एम्बुलेंस मुहैया कराने की सिफारिश की। इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का इंतजाम किया। सिंगरौलिया हवाई पट्टी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को पूरी सावधानी के साथ विमान में चढ़ाया और बेहतर इलाज के लिए भोपाल रवाना किया।

इनका कहना है

उक्त महिला सेप्टीसीमिया से पीड़ित थी, जिला अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में उसके कोई सुधार नहीं हो रहा था। जिससे मरीज की हालत को देखते हुये व परिजनों की सहमति पर सीधे एम्स भोपाल भेजने का फैसला किया गया और जिला प्रशासन की मदद से पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा द्वारा महिला को सुरक्षित एयरलिफ्ट कराया गया।

– डॉ. पुष्पराज सिंह, सीएमएचओ

ये भी पढ़े-

Singrauli News : देवसर के नौढ़िया बाजार से अतिक्रमण हटाने की तैयारी,21 मई को होगी अहम बैठक

Singrauli News: वैढ़न व देवसर में 45 बच्चों की हुई जांच और इनमें 39 हृदय रोग से पीड़ित मिले

Leave a Comment