Singrauli News: पचौर में बिजली दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौर गांव में बुधवार देर रात एक बिजली दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार पचौर गांव स्थित एक बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। आग लगते ही दुकान के अंदर रखा वायर, केबल, पंखे, मोटर, स्विच बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य बिजली सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात के समय दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दुकानदार और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बरगवां थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों ने भी पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया।

दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। दुकानदार का कहना है कि दुकान ही उसके परिवार की आय का मुख्य स्रोत थी और इस घटना से वह पूरी तरह टूट गया है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News : भीषण गर्मी में डोलते पंखों के नीचे अग्रणी महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं

शासकीय अग्रणी महाविद्यालय वैढ़न में समाज शास्त्र के सहायक प्राध्यापक की हुई पदस्थापना

Leave a Comment