Singrauli News: पुलिस अधीक्षक दफ्तर से चन्द कदम दूर मुख्य मार्ग में आज दोपहर एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक एक्सयूव्ही 700 कार को टक्कर मार दिया, गनिमत रही कि कार में उस वक्त कोई भी सवार नही था।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि काफी तेज गति से आ रहा था और नियंत्रण खो देने के कारण कार से टकरा गया, इस दौरान भारी संख्या में लोगबाग जमा हो गये और ट्रैक्टर चालक को दोषी ठहराते हुये लुंजपुंज व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे और कहा कि शहर में धड़ल्ले के साथ तेज गति में अनाड़ी तेज वाहन चलाते नजर आते हैं।