NEET Paper leak: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

NEET Paper leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों में व्याप्त आक्रोश के बीच जिला मुख्यालय वैढ़न में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए। मशाल रैली अम्बेडकर चौक वैढ़न से प्रारंभहोकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ।

पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक बंद करो, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, दोषियों को कठोर दंड दो, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो जैसे जोरदार नारे लगाए। मशालों और बैनरों के साथ निकली इस रैली ने शहर का माहौल आंदोलनमय बना दिया।

छात्रों के भविष्य को सुरक्षित नहीं रख पायी भाजपा

रैली को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहाकि केंद्र एवं राज्य सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहाकि नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा धब्बा है। करोड़ों रुपये खर्च कर, दिन-रात मेहनत कर छात्र परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्ट तंत्र उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

अभिभावकों में चिंता के साथ असुरक्षा

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती सिंह ने कहाकि लगातार हो रहे पेपर लीक से अभिभावकों में भारी चिंता और असुरक्षा का माहौल है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक ले रहे हैं, लेकिन सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहाकि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेनू शाह, राम अशोक शर्मा, मधु शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, केडी सिंह, सुरेश दुबे, संकठा सिंह, रूपेश चंद्र पांडेय, रविंद्र द्विवेदी, विद्यासागर वैश्य, प्रेम प्रकाश सिसोदिया, मोनिश खान, आशुतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र दुबे, अनिल वैश्य, रामगोपाल पाल, अखिलेश शाह, शाह, प्रहलाद रामब्रिज कुशवाहा, अरविंद दुबे, सुनील देव सिंह, भूपेंद्र द्विवेदी, शाहिद खान रिंकू, पंकज पांडेय, सुदामा कुशवाहा और संदीप शाह आदि लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: थाने में नहीं हुई सुनवाई तो खून से लथपथ युवक पहुंच गया पुलिस अधीक्षक ऑफिस

Singrauli Mahotsav Program 2026: सिंगरौली महोत्सव में आने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

Leave a Comment