Singrauli Mahotsav Program 2026: सिंगरौली महोत्सव में आने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

Singrauli Mahotsav Program 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 व 24 मई को सिंगरौली महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने जिले के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में गति लाने के लिए कहा है। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उनसे सौजन्य भेंट करने भोपाल गये थे। मुलाकात के दौरान विधायक रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री को 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले सिंगरौली महोत्सव में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमंत्रण को

सहर्ष स्वीकार करते हुए 23 को सिंगरौली में रात्रि विश्राम एवं 24 को प्रशासनिक अधिकारी की बैठक, संगठनात्मक बैठक, भाजपा प्रबंध समिति की बैठक में भी शामिल होने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सिंगरौली के पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, वैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, विंध्यनगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं नीरज चौबे भी मौजूद थे। बैठक के दौरान सिंगरौली जिले के विकास, जनहित एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गयी।

ये भी पढ़े-

Vat Savitri Vrata 2026: आज सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए करेंगी बरगद वृक्ष की पूजा

Singrauli News: थाने में नहीं हुई सुनवाई तो खून से लथपथ युवक पहुंच गया पुलिस अधीक्षक ऑफिस

Leave a Comment