Singrauli News: कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौंजी तेलियान में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पुत्र मुन्नालाल शाह और पिता उमाशंकर शाह को चोट लगी।
मुन्नालाल शाह शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो वे सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गए। उनका आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
पिता-पुत्र की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि विवाद रात में भी हुआ था, पिता-पुत्र को समझाइश दी गई थी, उसके बाद सुबह फिर से विवाद हुआ, जिसमें दोनों लोगों को चोट पहुंची है।