Singrauli News: देवसर के पोस्टमार्टम कक्ष के समीप दो लोगों में जमकर मारपीट हुई है। आलम यह था कि मारपीट खून-खराबे तक पहुंच गया। घटनास्थल पर बीच बचाव करने वालों का जहां हुजूम उमड़ा था, वही पुलिस मौके से पहुंच दोनों पक्षो को थाने ले जाकर उभयपक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला पंजीबद्ध की है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर सुपेला निवासी लालगोस्वामी एवं शिवकुमार द्विवेदी के बीच कहा-सुनी शुरू हुई और विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच डंडे चलने लगे। दोनों के समर्थक भी आ गये और एक-दूसरे पर मारपीट करने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को हुई, जहां जियावन पुलिस मौके से पहुंच स्थिति को काबू में करते हुये दोनों पक्षो को थो ले जाकर अपराध पंजीबद्ध की है।
ये भी पढ़े-