Singrauli News: देवसर जनपद पंचायत क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय गड़वानी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। विद्यालय परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में पीएचई विभाग द्वारा बोर कराया गया है तथा पंप भी लगाया गया है, लेकिन लंबे समय से वह चालू नहीं हो सका है। वहीं परिसर में लगे दो हैंडपंप भी केवल दिखावे के साबित हो रहे हैं, क्योंकि दोनों ही खराब पड़े हैं और पानी नहीं दे रहे हैं।
गर्मी के इस मौसम में लोगों को बार-बार प्यास लगने पर ताजा पानी की आवश्यकता महसूस होती है, लेकिन विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था ठप होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। राहगीरों को भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े-